Agra News: लोगों को पसंद आ रही सोने की गुजिया, कीमत जान के दंग रह जाएंगे आप

स्थानीय समाचार

आगरा: होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। इसकी धूम चारों ओर दिखाई दे रही है। बाजार पूरी तरह से रंग और गुलाल के साथ-साथ पिचकारी से सजे हुए हैं तो वहीं होली पर्व पर गुजिया की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। मिठाइयों की दुकान पर कई तरह की गुजिया मौजूद हैं लेकिन एक दुकान पर ऐसी भी है जहाँ ऐसी गुजिया है जिसके दाम सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं सोने की गुजिया की जिसे ब्रज रसायन ग्रुप की ओर से तैयार कराया गया है।

35 हजार रुपये प्रति किलो कीमत

ब्रज रसायन की ओर से सोने की गुजिया तैयार की गई है। इसके साथ ही 11 अन्य प्रकार की गुजिया भी तैयार की गई है। इन गुजियो पर एक सोने की परत है जो हूबहू सोने की है। तैयार की गई सोने की गुजिया की कीमत ₹35000 प्रति किलो है और एक पीस की कीमत ₹600 है। ब्रज रसायन शॉप के उमेश कुमार बताते है कि पुराने समय में राजा महाराजा सोने को भी खाने में इस्तेमाल किया करते थे। जिससें उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।

इसलिए इस होली पर विशेष करने के उद्देश्य को लेकर सोने की गुजिया तैयार की गई है। इसमें मामरा बादाम, गोल्ड चॉकलेट, क्रंची चॉकलेट, पान और गुलाब जैसी गुजिया भी शामिल है। सोने की गुजिया को लोग पसंद कर रहे हैं और खरीद रहे हैं

4 तरह की ठंडाई

ब्रज रसायन की ओर से सोने की गुजिया के साथ साथ चार तरह की ठंडाई भी तैयार की गई है। इसमें मैंगो ठंडाई, शाही ठंडाई और केसर ठंडाई शामिल है। इनको खरीदने के लिए लोग भी बढ़ चढ़कर आ रहे हैं। लोगों को सोने की गुजिया भी पसंद आ रही है। उसे भी लोग खरीदने के लिए आ रहे हैं।