Deoria Murder News: देवरिया में खेला गया खून खेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या

यूपी के देवरिया में एक ही परिवार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Crime

यूपी के देवरिया में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है यहां पर छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, वारदात की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल इलाके में तैनात है और मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देवरिया के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव की है, जहां पर भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहे है कि लेड़हां टोला गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की लड़ाई चल रही थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से झगड़ा चल रहा था। जमीन विवाद की रंजिश में दोनों पक्ष लगातार आमने- सामने आ रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। इसके बाद दर्जनों लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। वे लाठी-डंडों और बंदूक से लैस थे। घर के बाहर बैठे सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। इस दौरान विवाद इतना बिगड़ गया कि गोली चल गयी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है।

Compiled: up18 News