दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में दम घुटने से एक साथ 6 लोगों की मौत, वजह बनी मच्छर भगाने वाली क्वॉइल

Regional

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें आज सुबह 9 बजे के करीब एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मच्छी मार्केट शास्त्री पार्क के पास एख घर में आग लग गई है। पुलिस ने सूचना पाते ही घटनास्थल की ओर रुख किया। वहां देखने पर पता चला कि घर के सभी 9 सदस्य बेसुध अवस्था में पड़े हैं। उन्हें तुरंत ही पास के जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 9 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 4 वयस्क पुरुष, 1 वयस्क महिला और एक बच्चा शामिल है जिसकी उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है।

मौत की वजह क्वॉइल

दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि मौत की वजह मच्छर भगाने के उपयोग में आने वाला क्वॉइल है। क्वॉइल जलते-जलते गद्दे में गिर गया जिसके बाद वहां आग भड़क गई। इसके बाद वहां लेटे लोगों को घुटन महसूस होने लगी और इसी के चलते 8 में से 6 लोगों की मौत हो गई।

Compiled: up18 News