आगरा: ब्लॉक स्वास्थ्य मेलों में लगाए गए स्वावलंबन कैंप में 42 हजार लोगों को किया जागरूक

Press Release

कैंप में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के प्रति किया जागरुक

आगरा: मिशन शक्ति-4.0 अभियान के तहत जनपद में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। 18 से 22 अप्रैल तक आयोजित ब्लॉक स्वास्थ्य मेलों में लगे स्वावलंबन कैंप में 42 हजार लोगों को सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि मिशन शक्ति-4.0 अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए 100 दिन तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही हैं.

इसी क्रम में जनपद में 18 से 22 अप्रैल तक आयोजित हुए ब्लॉक स्वास्थ्य मेलों में स्वावलंबन कैंप लगाए गए। इनमें महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के प्रति आमजन को जागरुक किया गया।

महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका दीक्षित ने बताया कि 18 से 22 अप्रैल तक पांच दिनों में जनपद के 15 ब्लॉकों में स्वावलंबन कैंप आयोजित किए गए। कैंप में आए लोगों को बताया कि कौन-सी योजना उनके लिए मुफीद है, योजना उन्हें कैसे प्राप्त होगी, इन योजनाओं को प्राप्त करने के लिए क्या पात्रता आवश्यक हैं। पांच दिनों में ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में लगभग 15425 महिलाऐं, 12360 पुरूष, 9423 बालिकाओ व 5218 बालकों को मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया।

इन योजनाओं के प्रति किया गया जागरुक

-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
–उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड)
-उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य)
— पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना
-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
–पति की मृत्युपरान्त पुनर्विवाह दम्पति पुरस्कार
-दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता
–दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता
-पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान
–उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष
– महिला शक्ति केन्द्र
– -वन स्टाप सेंन्टर

सांसद ने किया उदघाटन

आगरा। जनपद के ब्लॉक अकोला, खंदौली और एत्मादपुर में शुक्रवार को ब्लॉक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर, उनके पुत्र शूरवीर सिंह चाहर, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य, ब्लाक प्रमुख राजू प्रधान द्वारा मेलों का उदघाटन किया गया। उन्होंने मिशन शक्ति की सभी स्टॉल पर आकर चलाई जा रही योजनाओं के संबध में जानकारी ली।

इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका दीक्षित द्वारा महिलाओं को सशक्त करने वाले कानून और योजनाओं के संबध में जानकारी दी गई। कैंप में शिखा दीक्षित( जिला समन्वयक), सुकृति सिंह ( काउंसलर), रमेश चंद्र, शिवम मिश्रा, अर्शीनाज व संघमित्रा मौजूद रहीं।

-up18 News