मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 21 सांसद

Politics

राज्यपाल से मिलने पहुंचे सांसदों में से एक आरजेडी के सांसद मनोज झा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि न्याय के साथ शांति स्थापित करने की ज़रूरत है और इसी की गुज़ारिश करने के लिए वे राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं.

टीएमसी सांसद सुष्मिता सेन ने कहा, “बहुत बुरा हाल है. परिस्थिति में कोई परिवर्तन नहीं है. राज्यपाल को ज्वाइंट मेमोरेंडम देंगे और शांति की अपील करें. हम चाहते हैं कि वे पीएम मोदी और अमित शाह को राज्य के बारे में सही-सही जानकारी दें.”

शनिवार सुबह दिल्ली से विपक्षी सांसदों को एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर रवाना हुआ था.

Compiled: up18 News