2022 में रिलीज होगी अमरीश सिंह और गुंजन पंत की भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम केसरिया’, शुरू हुआ पोस्ट प्रोडक्शन

Entertainment

ओम देव सिने विजन के बैनर तले के बैनर से बनने वाली सुपर स्टार अमरीश सिंह और स्टनिंग गुंजन पंत की भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ 2022 में रिलीज होगी। फिलहाल खबर ये है कि फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। 2022 में 26 जनवरी से पहले ट्रेलर और पोस्टर भी जारी कर दिए जाएंगे। इसमें अमरीश सिंह एक अनोखे रूप में नज़र आ रहे हैं। उनका इस फ़िल्म में एक फौजी का किरदार है।

आपको बता दें कि फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से बनारस के खूबसूरत लोकेशन में की गयी है। इस फ़िल्म में अमरीश और गुंजन की जोड़ी खूब जम रही है। उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को भी खूब पसंद आने वाली है।

फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ के निर्माता ओम देव सिने विजन और मनोज सिंह यादव हैं। फ़िल्म के लेखक – निर्देशक बीरेंद्र पासवान है। जिन्होंने बताया कि यह फ़िल्म दर्शकों को मनोरंजन का नया आयाम देगी। हमारी फ़िल्म की पटकथा और कथानक ही यूएसपी है। इस फ़िल्म में सभी कलाकारों ने अपना सौ फीसदी दिया है। सबों को फ़िल्म से उम्मीदें हैं।

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘बलम केसरिया’ में अमरीश सिंह और गुंजन पंत के साथ अवंतिका यादव, के के गोस्वामी, गिरीश शर्मा, अनूप लोटा, माधुरी पाण्डेय मुख्य भूमिका में हैं। डांस मास्टर सोनू गुप्ता है। म्यूजिक और लीरिक्स मुन्ना दुबे का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी संजय सिंह और एक्शन दिनेश यादव का है।

-up18 News