10 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण, आइए जानतें हैं कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल….

Religion/ Spirituality/ Culture

10 जून 2021 गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर शुरू हो जाएगा और शाम को 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर पड़ता है। आइए जानतें हैं कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल….

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को धन- हानि हो सकती है।
इस समय धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
वाद-विवाद से दूर रहें।
किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

वृष राशि

स्वास्थ्य संबंधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान वृष राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।
धन- हानि हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।
इस समय आपको सावधान रहना होगा।

कर्क राशि

मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शांत रहने का प्रयास करें।
हर किसी पर भरोसा न करें।

सिंह राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि

धन- हानि होने के योग बन रहे हैं।
इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लेन- देन न करें।
मानसिक तनाव हो सकता है।
धैर्य से काम लें।

तुला राशि

दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
मन अशांत हो सकता है।
इस समय जल्दबाजी न करें।
धैर्य रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सकारात्मक रहने का समय है।
इस समय तनाव हो सकता है।

धनु राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
लेन- देन कर सकते हैं।
किसी भी तरह के निवेश के लिए समय काफी अच्छा है।
कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी, बस जरूरत है अधिक मेहनत करने की।

मकर राशि

मकर राशि के जातक इस समय अपना ध्यान रखें।
स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
धन- हानि के योग भी बन रहे हैं।
इस समय धैर्य से काम लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
गुस्से में कोई भी निर्णय न लें।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

मीन राशि

किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करें।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

-एजेंसियां