03 सितम्बर 2021 को रिलीज होगी सुपर स्‍टार अजय दीक्षित की फिल्‍म ‘लाल इश्‍क‘

Entertainment

विजसन फ़िल्म्स के बैनर तले बनकर तैयार भोजपुरी फिल्म ‘लाल इश्क़’ 03 सितम्बार 2021 को रिलीज होगी। ये जानकारी भोजपुरी सुपर स्‍टार अजय दीक्षित ने दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्म ‘लाल इश्क़’ का भव्‍य प्रदर्शन बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में होगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना की वजह से हमारी फिल्‍म लेट हो गई, लेकिन अब हम फिल्‍म को लेकर पूरी तरह‍ तैयार हैं। इसलिए हम अपने भोजपुरी के दर्शकों से अपील करेंगे कि वे हमारी फिल्‍म जरूर देखें। फिल्‍म बेहतरीन बनी है।

अजय दीक्षित की फिल्म ‘लाल इश्क़’ का ऑडियो – वीडियो सेटेलाइट राइट पहले ही बहुचर्चित वेब म्‍यूजिक कंपनी ने खरीदा है। फिल्‍म के लेखक – निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा हैं। इस फिल्‍म के कार्यकारी निर्माता अखिलेश सिंह हैं। ‘लाल इश्‍क’ कई मायनों भोजपुरी के दर्शकों के लिए खास होने वाली है। इस फिल्‍म में बॉलीवुड में खलनायक की भूमिका से जाने गए अभिनेता दीपक सिरके भी पहली बार भोजपुरी स्‍क्रीन पर नजर आयेंगे। इसके अलावा फिल्‍म के 8 गाने भी दर्शकों को पसंद आने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्‍म ‘लाल इश्क़’ का संगीत आज़ाद सिंह ने दिया है। गीत लिखा है प्यारेलाल यादव और आजाद सिंह ने।

फिल्‍म में एक्शन किंदर जी ( सिंह इज किंग ), छायांकन करीम खरतरी, एडिटर चैतन्य स्वामी, नृत्य निर्देशन मयंक है। फिल्म के स्टारकास्ट है अजय दीक्षित, प्रीती सिंह, दीपक सिरके, सुशील सिंह, देव सिंह, बबिता सिंह, ग्लोरी मोहन्ता और ज़ोया खान है। फिल्म में अपनी आवाज से संगीत को चार चाँद लगाया है राजा हसन, इंदु सोनालीद्व प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, अलका झा, मोहन राठौर, आबिद और शिशिर ने। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

-up18 News