श्राद्ध पक्ष में लगाने चाहिए ये 5 खास पौधे, मिलेगा पितरों का विशेष आशीर्वाद

Religion/ Spirituality/ Culture

पितृ पक्ष में कुछ शुभ वृक्षों को लगाने से भी पितरों का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। श्राद्ध पक्ष में ये खास वृक्ष लगाने चाहिए।

पीपल

श्राद्ध पक्ष में पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए। इस वृक्ष को लगाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक दृष्टि से पीपल का वृक्ष पूजनीय है। पितृ पक्ष में पीपल के वृक्ष की पूजा करना भी शुभ होता है। श्राद्ध में नियमित रूप से पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए। वहीं पीपल का वृक्ष लगाने से गुरु चांडाल योग भी समाप्त हो जाता है।

बरगद

शास्त्रों में बरगद को बेहद ही शुभ वृक्ष माना जाता है। यह आयु बढ़ाने वाला और मोक्ष देने वाला फल माना जाता है। पितरों की मुक्ति के लिए बरगद के नीचे बैठकर शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा बरगद के वृक्ष की परिक्रमा भी करनी चाहिए।

बेल

पितृ पक्ष में पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए बेल का वृक्ष लगाना चाहिए। इसके साथ श्राद्ध में बेल के वृक्ष की पूजा करने से अमावस्या के दिन शिव जी को बेल पत्र और गंगाजल अर्पित करने से सभी पितरों को मुक्ति मिलती है। दरअसल बेल का वृक्ष भगवान शिव को बेहद प्रिय है और अगर पितृ पक्ष में बेल का वृक्ष लगाया जाता है तो अतृप्त आत्मा को शान्ति मिल सकती है।

तुलसी

पितृ पक्ष में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। कहा जाता है, तुलसी का एक पत्ता भी वैकुण्ठ तक पंहुचा सकता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है। अगर पितृ पक्ष में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जाय तो पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे में नियमित जल देने से पितरों को तृप्ति मिलती है।

अशोक

अशोक का पौधा पितृ पक्ष में जरूर लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जहां अशोक का पौधा होता है वहां शोक नहीं होता है। अशोक पौधा घर के मुख्य द्वार में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

साभार: धर्म शास्त्र