शिल्पी राज और नीलम गिरी की ‘देवरा दही बलमुआ बुनिया’ हुआ वायरल

Entertainment

भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और ट्रेंडिंग अदाकारा नीलम गिरी के गाने का इंतजार भोजपुरिया श्रोताओं को बड़ी बेसब्री से रहता है। जब भी दोनों का कोई गाना रिलीज होता है उसे दर्शक हाथोहाथ उठा लेते हैं। देखते ही देखते गाना मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाता है।

शिल्पी राज और नीलम गिरी का एक और गाना ‘देवरा दही बलमुआ बुनिया’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है। सांग में नीलम गिरी हमेशा की तरह पारंपरिक परिधान पहने हुए है। जिसमें भी वे अपनी कातिलाना मुस्कान से लाखों दिलों को अपनी ओर खींच रही हैं। सांग के बीच बीच में गाने की सिंगर शिल्पी राज भी नजर आ रही हैं। नीलम गिरी और शिल्पी राज के ‘देवरा दही बलमुआ बुनिया’ को रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर सर्च किया जा रहा है।

नीलम गिरी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती है। वे इंस्टाग्राम पर अपने बनाए वीडियोस शेयर करती रहती है। और उनके वीडियोस का इंतजार फैन्स भी रहता है। इनकी सोशल मीडिया में गजब की फैन फॉलोइंग हैं

‘देवरा दही बलमुआ बुनिया’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही ‘देवरा दही बलमुआ बुनिया’ को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी खास शैली में गाया है, तो विजय चौहान के लिखे बोलो को आर्या शर्मा ने मधुर संगीत में पिरोया है। गाने के निर्देशक आर्यन देव है। कोरियोग्राफर सम्राट अशोक के इशारे पर नीलम गिरी थिरकती नजर आईं हैं।

वीडियो को एडिट मीत जी, डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर, प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी ज़ुबैर शाह और पंकज सोनी ने निभाई हैं।

बता दें कि शिल्पी राज और नीलम गिरी जब भी दोनों साथ आती हैं, तो इंडस्ट्री में धमाका हो जाता है। इस जोड़ी के अब तक आए सभी सॉन्ग मिलेनियम क्लब में शामिल हुए हैं। नीलम गिरी और शिल्पी का धमाकेदार सॉन्ग ‘दीवानगी’, ‘खोली नजरिया’, ‘गोदनवा’, ‘गरईया मछरी’, ‘बदरवा’, ’कोंहड़ा के फुलवा’, ‘कबले होई लइका दुसरका’ जैसे सांग्स रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गए हैं. दोनों के गानों को लाखों व्यूज मिल जाते हैं।

-up18 News