‘विजेता’ में धावक की भूमिका में अरविंद अकेला कल्लू ने गाड़े झंडे

Entertainment

जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘विजेता’ की। जिसका धमाकेदार ट्रेलर यूट्यूब पर लांच कर दिया गया है। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू एक धावक की भूमिका में हैं। और उनका साथ दे रही है अभिनेत्री यामिनी सिंह और सिनेतारिका कनक पांडेय।

ट्रेलर में अभिनेता अवधेश मिश्रा एक पिता और कोच की भूमिका निभा रहे हैं। जो देव सिंह को रनिंग के लिए तैयार करते हैं। और वो रेस जीत भी जाता है, लेकिन अवधेश मिश्रा को उस समय झटका लगता है। जब देव सिंह, अवधेश का नाम न लेते हुए सुशील सिंह को अपना कोच बताता है। फिर कल्लू खुद को रेस के लिए तैयार करते हैं। कुल मिलाकर विजेता ट्रेलर जानदार, शानदार और धमाकेदार है

फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, कनक पाण्डेय अनूप अरोरा, जे नीलम वशिष्ठ, सुबोध सेठ, यादुवेन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी आदि हैं।

गौरतलब है कि फिल्म का टीजर काफी पसंद किया गया था, जोकि एक झलक मात्र था।

वाकई यह फिल्म भव्य पैमाने पर काफी बेहतरीन बनाई गई है और सिनेमा को एक नई दिशा की ओर ले जाने में अग्रसर साबित होगी

जिस तरह से भोजपुरी सिनेमा को लेकर तरह तरह की बातें होती है, उनका यह लाजबाब फिल्म जवाब अवश्य देगी कि अब भोजपुरी फिल्मों में वाकई काफी बदलाव हो रहा है। यह फिल्म काफी धमाल मचाने वाली, फुल इंटरटेनिंग, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बन रही है।

खेलकूद पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी ताजातरीन विषय है, जोकि भरपूर फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार गीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं।

इसके ईपी इमरोज़ अख्तर मुन्ना हैं। फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कोरियोग्राफर राम देवन, आर्यन और पराग पाटिल हैं। डीओपी जगमिंद्र सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), आर्ट डायरेक्टर नजीर शेख, एडिटर गुरजंट सिंह हैं। रिफ्लेक्शन पिक्चर्स स्टूडियो (अभिषेक श्रीवास्तव) द्वारा इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया गया है। प्रोडक्शन मैनेजर उपेन्द्र सिरसत हैं।

-up18 News