बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक कुमार विजय की फ़िल्म ‘लैला’ की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ शुरू

Entertainment

बॉलीवुड व भोजपुरी के चर्चित निर्देशक कुमार विजय की अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म ‘लैला’ का भव्य मुहूर्त उत्तरप्रदेश में आज सम्पन्न हो गया। इसके साथ ही फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गयी। यह फ़िल्म एक शानदार लव स्टोरी पर बेस्ड है। फ़िल्म का निर्माण सौम्या फिल्म्स हाउस के बैनर तले सोनभद्र , उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

फ़िल्म के सह निर्माता रमेश केसरी और अजय तिवारी हैं, जिन्होंने बताया कि लैला का निर्माण भव्य पैमाने पर हो रहा है। फ़िल्म की कहानी अच्छी है। संवाद अच्छे हैं। गाने कर्णप्रिय हैं। मेकिंग भी बॉलीवुड लेवल की हो रही है। इससे हमें भरोसा है कि यह फ़िल्म जब बड़े पर्दे पर आएगी , तो दर्शकों को खूब मजा आएगा और वे हमारी फ़िल्म को पसंद भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म एसोशिएट डायरेक्टर शौर्य कुमार, डीओपी इंद्रसेन ( PK ) और लेखक सुनील यादव हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

फ़िल्म की मुख्य नायिका है बहुचर्चित फ़िल्म ससुरा धोखेबाज की अभिनेत्री रिमझिम हैं, जिनके साथ मोंटी बाबा ,पृथ्वी सिंह, अतुल श्रीवास्तव , अभिमन्यु आर पांडे , अनूप अरोरा, संजय वर्मा, आई सी मौर्या, अशोक गुप्ता, ऋषि राज, अजित शाह और विशाल बाबु नज़र आएंगे। फ़िल्म के प्रोडक्शन मैनेजर आनंद मोदनवान, संगीतकार मोनू सिन्ह और कोरियोग्राफर अशोक दादा हैं।

-up18 News