फिल्‍म 83 देखकर फिल्मी हस्तियों ने रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ की

Entertainment

भारतीयों के लिए 25 जून 1983 का दिन बेहद खास था। उस दिन सभी को एक अविश्वसनीय अहसास हुआ था, जिसे लोग आज भी याद कर गर्व से भर जाते हैं। इस दिन इंडिया ने पहली बार विश्व कप जीता था और इस पल को अब हम बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ’83’ नाम से ये फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और फैंस इसको लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इसमें रणवीर ने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है, जिनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था।

हाल ही में फिल्मी हस्तियों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसके बाद अब वे सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। इनमें सुनील शेट्टी भी शामिल हैं, जिन्होंने ये तक कह दिया कि उन्हें फिल्म में रणवीर दिखाई ही नहीं दिए!

सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर फिल्म ’83’ को लेकर अपनी राय व्यक्त की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म देखने के बाद उनकी आंखों में आंसू थे और उनके अंदर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। उन्होंने लिखा, ’83 में रणवीर सिंह को देखने गया था, लेकिन उन्हें स्पॉट नहीं कर पाया। पर्दे पर सिर्फ कपिल देव थे।

इनक्रेडिबल ट्रांसफॉर्मेशन। मैं स्तब्ध हूं। अभी तक कांप रहा हूं और आंखें नम हैं।’

एक्टर ने आगे ट्वीट किया, ‘पूरा विश्वास। ये वही है। कबीर खान की अच्छाई। उनकी कहानी, सीन्स और किरदारों की शक्ति में विश्वास। मेरी दिल जीत लिया। पूरी तरह से व्यक्तिगत कहानी है, लेकिन आंसू असली है।’

रिया चक्रवर्ती ने की तारीफ

रिया चक्रवर्ती ने भी फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताया है और रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ भी की है।

सिंगर पलक ने किया ये पोस्ट

पॉप्युलर सिंगर पलक मुच्छल ने भी शानदार फिल्म के लिए डायरेक्टर कबीर सिंह, एक्टर रणवीर सिंह और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।

रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ 24 दिसंबर को पूरी दुनिया में थियेटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली हैं। उन्होंने कपिल देव की वाइफ रोमी का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एम्मी विर्क, पंकज त्रिपाठी और साकिब सलीम सहित कई कलाकार नज़र आएंगे।

-एजेंसियां