पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में पायल का भी है अहम रोल

Life Style

पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में पायल का अहम रोल होता है। करवाचौथ पर ही नहीं लड़कियां और भी मौकों पर पायल पहनना पसंद करती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं साड़ी या लहंगा पहनती हैं।

ऐसे में पायल भी ऐसी होनी चाहिए जो उन्हें सूट करे। अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो बिछुए के साथ अटैच पायल पहन सकती हैं। यह देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है।

करवाचौथ के मौके पर महिलाएं मंगलसूत्र, पायल और बिछुए आदि की खूब खरीदारी करती हैं। बाजार में कई तरह की पायल उपलब्ध रहती हैं। महिलाएं अकसर लैटेस्ट डिजाइन की पायल पहनना पसंद करती हैं। इस बार 27 अक्टूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा।

इसके अलावा घुंघरू वाली झालर से बनी पायल भी पहनी जा सकती है। साड़ी और लहंगे पर इसका लुक भी खूब जंचता है। साथ ही चलने से इसकी छन-छन का अहसास भी अच्छा होता है।

-एजेंसियां