नील शर्मा अब दंगल टीवी के प्रेम बंधन में

Entertainment

मुंबई: वर्तमान में, दंगल टीवी के प्रेम बंधन में, बहुत ही दिलचस्प ट्रैक चल रहा हैं। जानकी (छवी पांडे) को आखिरकार पता चलता है कि हर्ष (मनित जौरा) को कुछ मानसिक बीमारी हैं। हर्ष का परिवार जानकी से सब कुछ छुपाता है और हर्ष और उसके परिवार के रहस्यों को जानने के बाद जानकी बहुत सदमे में है। हालांकि हर्ष उसे प्यार करता हैं लेकिन जानकी हमेशा उससे भयभीत रहती हैं। और इस स्थिति के कारण, जानकी को गलतफहमी है कि हर्ष अपने परिवार की तरह अशिष्ट है।

हाल ही में प्रेम बंधन की टीम ने घोषणा की हैं कि हेतवी शर्मा शो में दिखाई देंगी।

प्रेम बंधन के शो में और एक नई एंट्री होनेवाली हैं

नील शर्मा एक बाल अभिनेता हैं,वह शो में एक बहुत ही दिलचस्प किरदार निभाने वाले हैं। नील, प्रेम बंधन के कलाकार जैसे मनीत जौरा, छवी पांडे, विनीत कुमार, पायस पंडित, अमन गांधी, अवंतिका चौधरी आदि के साथ जुड़ने वाले हैं।

प्रेम बंधन सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे दंगल टीवी पर देखे।प्रेम बंधन एक स्वतंत्र लड़की की कहानी है जो अपने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेती है और कैसे वह एक रहस्यमय अतीत होनेवाले एक व्यापारी से शादी कर लेती है। शो एक अनूठी कहानी का वादा करता है जो दर्शकों को उत्साहित करेगा।

  • up18 News