इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को, भारत में नहीं रहेगा सूतक काल

Religion/ Spirituality/ Culture

नई दिल्ली। इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर पड़ने जा रहा है। साल के आखिरी महीने  की 04 तारीख को यह सूर्य ग्रहण है।

सूर्य ग्रहण की घटना खगोलशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व होता है। धार्मिक और ज्योतिष के नजरिए से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।

इस ग्रहण के 15 दिन पहले साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग था। यह सूर्यग्रहण अहगन माह की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। ज्योतिष नजरिए से यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा।

यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जो कि दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। जिस कारण से भारत में इसका सूतक काल नहीं रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य या चंद्रग्रहण लगता है तब इसका प्रभाव सभी जातकों के ऊपर जरूर होता है। इसका प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है।

– एजेंसी