आलिया ने पहली बार रणबीर को ‘बॉयफ्रेंड’ बताया

Entertainment

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों न्यू ईयर मनाने मुंबई से दूर अफ्रीका पहुंचे। दोनों ने यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और अब आलिया भट्ट ने इस वेकेशन से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की फोटोग्राफी भी दिखाई है। आलिया का नो-मेकअप लुक और खूबसूरत नजारे वाली तस्वीरें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी जरूर पसंद आई होंगी।

सुंदर नजारे वाली तस्वीरें में आलिया का क्यूट लुक देखने को मिला। इस पोस्ट में आलिया ने पहली बार रणबीर को ‘बॉयफ्रेंड’ बताया है। चुलबुली आलिया ने लिखा, ‘अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स को आजमाते हुए।’ ये पहला मौका है जब आलिया ने सोशल मीडिया पर रणबीर को इस तरह बॉयफ्रेंड कहा है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दिवाली पर भी रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने शानदार तस्वीरें शेयर कर अपने स्ट्रॉन्ग बॉन्ड के बारे में जाहिर किया था। दोनों एक दूसरे की फैमिली के साथ भी समय बिताते नजर आते हैं। ये बॉन्ड उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है।

पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। हाल में ही ‘ब्रह्मास्त्र’ का टीजर वीडियो रिलीज किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर भी बिजी चल रही थीं। ‘आरआरआर’ के प्रमोशन के चलते वह सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस 15’ में भी नजर आईं। हालांकि कोरोना व ओमिक्रॉन के चलते एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ की रिलीज डेट को एक बार फिर टाल दिया गया है।

-एजेंसियां