आकर्षण का केंद्र बना ताजमहल की तश्वीर वाला सोने का सिक्का

Cover Story

आगरा। एक सिक्के पर ताजमहल और हजारों में कीमत। यह बात अपने आप में मोहब्बत की निशानी को विशेष रूप में दर्शाती है। यह सिक्का ताजमहल देखने के लिए आने वाले पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2010 में ताजमहल के सम्मान में सोने का एक सिक्का जारी किया था। जिसके ऊपर ताजमहल की छवि बनी हुई है और यह आगरा के ताजमहल परिसर में स्थित म्यूजियम में रखा हुआ, जिसकी 2010 में कीमत 200 यूरो और भारतीय रुपये में 16935 थी।

2010 में सम्मान के लिए किया था जारी

यूनेस्को ने 2010 में ताजमहल को सम्मान देने के लिए सोने का एक सिक्का जारी किया था, जिसके ऊपर ताजमहल की प्रति अंकित है इस सिक्के की कीमत 200 यूरो (16935 रुपये) है, जिसकी धातु सोना, वजन 31.103 ग्राम, डायमीटर 37 एमएम और स्वरूप गोल है, जिसे ताजमहल स्थित म्यूजियम में रखा गया है। जब भी यहां पर पर्यटक म्यूजियम घूमने आते हैं तो वह इस सिक्के का दीदार करते हैं।

म्यूजियम इंचार्ज आरके सिंह ने बताया यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट्स का निर्धारण करता है उसी के तहत यह सिक्का जारी किया गया था।