आगराः पीत वस्त्र धारण किए हुए महिलाएं व उनके सिर पर रखे कलश। गूंजते भजन और जयघोष। यह माहौल था विशाल कलश यात्रा का, जिसमें बैंड बाजों के साथ 201 महिलाएं कलशों के साथ शामिल थीं। इस कलश यात्रा के साथ ही नेहरू नगर आपर्टमेंट सोसायटी में श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ हो गया, जिसके भागवत प्रवक्ता वृंदावन के मृदुलकांत शास्त्री हैं।
![](https://i0.wp.com/up18news.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210203-WA0002.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
बुधवार को नेहरू नगर के राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई अपार्टमेंट पहुंची। उसके बाद श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ राज्य सभा सांसद अनिल जैन ने दीप जला कर किया। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह, कैबिनेट मंत्री राजन सिंह,महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वरिष्ठ नेता केशो मेहरा, भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर, टूंडला के विधायक प्रेम सिंह, सुनील अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, जगदीश बागला, राजीव अग्रवाल, अंशुमन बंसल, छुट्टन जैन,अश्विनी, विजय मित्तल, जीवन दत्त शर्मा, अनिल महाजन प्रभा जैसवाल बबिता चौहान पारूल गोयल अंजली बाबरी ऊषा महाजन आदि थे।
![](https://i0.wp.com/up18news.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210203-WA0001.jpg?resize=640%2C289&ssl=1)
पहले दिन भागवताचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने भागवत कथा का महत्व बताया और कहा कि भागवत में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित होती है। कलयुग में इस भागवत सप्ताह का विशेष पुण्य मिलता है। मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन दोपहर दो बजे से है। पूर्णाहुति प्रसाद वितरण 10 फरवरी को होगा।
- Up18 News