आगरा: श्रावण मास में 600 पौधे लगाएगी योगी यूथ ब्रिगेड, एमएलसी विजय शिवहरे ने किया शुभारंभ

Press Release

आगरा: योगी यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा धर्मेन्द्र धाकड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को एमजी रोड सुभाष पार्क स्थित सरकारी विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ आगरा—फिरोजाबाद भाजपा एमएलसी विजय शिवहरे ने किया।

विजय शिवहरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। पूर्व में कोरोना ने सभी को पौधों के महत्व के विषय में अवगत करा दिया है। पौधे आक्सीजन बैंक हैं और काफी पेड़ तो ऐसे हैं जो 24 घंटे आक्सीजन देते हैं।

इसके बाद योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र अलौकिक उपाध्याय एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष करण सिंह धाकड़ समेत अन्य लोगों ने विधालय परिसर में पौधे रोपित किए।

योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर का कहना था कि पेड़ मानव जीवन के लिए बेहद उपयोगी हैं। युवा महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र का कहना था कि श्रावण मास के पूरे महीने में शहर में 600 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन के कार्यकर्ता लगाए गए पौधों की देखरेख करेंगे।

इस दौरान- योगी यूथ ब्रिगेड के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा सोनू शर्मा, महानगर सचिव अर्जून उपाध्याय, युवा महानगर उपाध्यक्ष नरेश प्रजापति, महानगर महामंत्री सुमित भोला, महानगर महामंत्री जितेन्द्र धाकड़, महानगर संयोजक खेमचद धाकड़, महानगर मंत्री कृष्णा माहौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवीर धाकड़, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।

-up18news