दामाद ट्रिपल एच सहित सेक्स ट्रैफिकिंग में फंसे WWE के जनक विन्स मैकमहोन

SPORTS

विंस मैकमहोन के दामाद ट्रिपल एच को भी देना पड़ा WWE से इस्तीफा

मैकमहोन के दामाद लेवेस्क ने कहा कि उन्होंने मुकदमा नहीं पढ़ा है और उन्हें इसकी कोई पूर्व जानकारी नहीं है। उन्होंने साथ ही इस बात पर जो दिया कि वह उसमें फंसना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि कर्मचारियों का फायदा (शारीरिक शोषण सहित किसी भी रूप में) न उठाया जाए और वे काम पर सुरक्षित महसूस करें। हालांकि, WWE की ओर से लिए गए एक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

कौन हैं जेनेल ग्रांट जिसने लगाया विंस मैकमहोन पर संगीन आरोप

विंस मैकमहोन पर WWE के हेड क्वॉर्टर की एक पूर्व कर्मचारी जेनेल ग्रांट ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मैकमहोन पर सेक्स के बदले WWE में नौकरी और प्रमोशन देने का वादा करने का आरोप लगाया था। मुकदमे में मैकमहोन द्वारा कंपनी के अंदर और बाहर अन्य लोगों को ग्रांट की तस्करी करने का आरोप भी शामिल है, जिसमें पूर्व पहलवान और डब्ल्यूडब्ल्यूई कर्मचारी जॉन लॉरिनाइटिस भी शामिल हैं।

विंस मैकमहोन ने सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों पर क्या कहा?

78 वर्षीय विंस मैकमहोन ने आरोपों से इंकार किया है और अदालत में अपना बचाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। चेयरमैन और सीईओ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान इन संगीन आरोपों को लेकर दूसरी ओर WWE द्वारा नियुक्त विशेष समिति ने जांच शुरू कर दी है। विंस ने WWE से जुलाई 2022 में अपनी भूमिका से संन्यास ले लिया। इसके तुरंत बाद लॉरिनाइटिस ने कंपनी छोड़ दी थी।

2023 में हुई थी WWE TKO में वापसी

मैकमहोन 2023 की शुरुआत में TKO के अध्यक्ष के रूप में लौटे और उसी वर्ष सितंबर में WWE ने आधिकारिक तौर पर TKO बनाने के लिए UFC की मूल कंपनी एरी इमानुएल के एंडेवर समूह के एक हिस्से के साथ विलय कर लिया। इस सौदे में संयुक्त कंपनी का मूल्य 21 अरब डॉलर से अधिक आंका गया, जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई के शेयरधारकों के पास 49% हिस्सेदारी थी। पुरुषों के रॉयल रंबल के विजेता कोडी रोड्स ने इन आरोपों पर कहा कि इसने कंपनी को मुश्किल में डाल दिया है। WWE का आगे क्या होगा यह कहना मुश्किल है।

-एजेंसी