आगरा रेलवे विभाग में ‘जेंडर समानता’ पर कार्यशाला का आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर जोर

Press Release

आगरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आगरा रेल मंडल में भी कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। उसी क्रम में आगरा रेल मंडल में ‘जेंडर समानता’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन रेलवे और प्रदान एनजीओ के संयुक्त प्रयासों से किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय “लिंग संवेदनशीलता” था। इस विषय पर दो दिनों तक यह कार्यशाला चली।

आगरा रेल मंडल के ऑफिसर्स क्लब में पहले चरण में ‘जेंडर समानता’ पर आयोजित कार्यशाला 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक चली जिसमें कार्मिक, वाणिज्यिक और परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी, आरपीएफ, सुरक्षा के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया

प्रदान एनजीओ भोपाल की डॉ अर्चना सिंह ने बताया कि आज भी भारत पुरुष प्रधान देश है और लिंग भेद की समस्या अक्सर देखने को मिलती है। इसी भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर जेंडर समानता कार्यशाला का आयोजन एक अनूठी एवं बहुत ही सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम की अवधारणा से महिलाओ की कार्य क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा को भी निखार पाएंगी। इस कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेंडर समानता पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे भी एक पुरुष प्रधान विभाग है। ऐसे में इस विभाग में महिलाओं की संख्या कैसे बढ़े और उनकी प्रतिभा को कैसे निखार आ जा सकता है। इस पर विचार व्यक्त किये गए है। उन्होंने कहा कि रेलवे में भी महिलाओं की सहभागिता तेजी बढ़ रही है। इसलिए जेंडर समानता कार्यशाला अन्य विभागों में भी होनी चाहिए

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन मुदित चंद्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय हर्षकेश मौर्य, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मानसी वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी वैभव गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर सहायक कार्मिक अधिकारी अरविंद कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त डी.के चौहान, सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रथम वीरेंद्र सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।