हंगेरियन महिला फैन के साथ सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है नीरज चोपड़ा की तस्‍वीर?

SPORTS

बताया जा रहा है कि हंगेरियन महिला ने भारतीय ध्वज पर एक ऑटोग्राफ चाहा। इस पर नीरज ने उसकी रिक्वेस्ट मानने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में महिला की टी-शर्ट की आस्तीन पर आटोग्राफ दिए।

दरअसल, भारत में अपने नेशनल फ्लैग पर कुछ भी लिखना या ऑटाग्राफ देना उसका अपमान करना होता है। उन्होंने गोल्ड जीतने के बाद कहा, मेरे पास अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है। ऐसा नहीं है कि मैंने सभी पदक जीत लिए हैं इसलिए मैं आराम करूंगा। मैं हर साल इस सफलता को दोहराना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा, मैं और भी भारतीयों को मेरे साथ पोडियम पर देखना चाहता हूं। यह मजेदार होगा। 25 वर्षीय चोपड़ा ने शुरुआत में एक फाउल किया, लेकिन फिर 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो हासिल किए।

पाकिस्तान के गत राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अरशद नदीम ने अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चेक गणराज्य के याकूब ने कांस्य पदक जीता।

उल्लेखनीय है कि भालाफेंक फाइनल में भारत का इस कदर दबदबा था कि शीर्ष छह में तीन भारत के खिलाड़ी थे और ऐसा विश्व चैंपियनशिप में पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों।

किशोर जेना रविवार की देर रात हुए फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था।

Compiled: up18 News