बुर्ज खलीफा पर नहीं लहराया झंडा तो लोग बोले, सो सेड… प्रैंक हो गया पाकिस्तानियों

INTERNATIONAL

बुर्ज खलीफा पर नहीं लहराया PAK का झंडा

See Video- 

https://www.youtube.com/shorts/pSEPGkrTsAE

यह क्लिप 38 सेकंड का है। इसमें आप दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को देख सकते हैं, जिसके आस-पास तमाम पब्लिक इकट्ठा है। दुबई में बुजुर्ग खलीफा के पास जुटी इस जनता को दिखाते हुए एक महिला बोल रही है- हां जी… 12 बजकर 1 मिनट हो गया है, मगर दुबई वालों ने कहा है कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं लहराया जाएगा… ये औकात रह गई है हमारी। वहीं कई लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते भी सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद महिला बताती है कि अभी यहां पाकिस्तानी आवाम नारे बाजी कर रही है, मगर बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानी झंडा नहीं लहराया गया। सो सेड… प्रैंक हो गया पाकिस्तानियों।

यह वीडियो ट्विटर हैंडल @MeghUpdates से 14 अगस्त को पोस्ट किया गया। उन्होंने ‘पाकिस्तान इंडिपेंडेंस डे’ हैशटैग के साथ कैप्शन में लिखा- वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रैंक हो गया दुबई में!!! इस ट्वीट को अब तक 93 हजार से अधिक व्यूज और साढ़े तीन हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बहुत से यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां कई यूजर्स वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे, वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा कि इनके साथ तगड़ा प्रैंक हो गया।

Compiled: up18 News