भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कनाडा के रहने वाले पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। जाहिर तौर पर विवादास्पद ‘खालिस्तानी आंदोलन’ के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर शुभ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खालिस्तानी आंदोलन, पंजाब को भारत से अलग देश बनाने की मांग करता है। इस आंदोलन को हमेशा भारतीयों और भारत सरकार के गुस्से का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, युवाओं के पसंदीदा पंजाबी सिंगर शुभ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का ऐसा नक्शा शेयर किया जिससे पंजाब, कश्मीर और उत्तर-पूर्वी भाग गायब है। साथ में कैप्शन दिया, ‘पंजाब के लिए प्रार्थना’ इसके चलते उन्हें मुंबई में एक शो से भी हाथ धोना पड़ा था।
शुभ को ओजी, एलिवेटेड और चीक्स जैसे गानों के लिए जाना जाता है। साल 2021 में शुभ ने अपना पहला गाना ‘वी रोलिन’ रिलीज किया था जिसे यूट्यूब पर 206 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
अब खुल गई असलियत
जब विराट कोहली को शुभ की असलियत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे अनफॉलो कर दिया।
Compiled: up18 News