अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों एक साथ बहुत प्यार लगते हैं। फैंस को वो बहुत पसंद भी हैं। 5 नवंबर को विराट कोहली अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली आज पूरे 35 साल के हो चुके हैं और इस खास दिन पर जब पूरी दुनिया अपने फेवरेट क्रिकेटर को विश कर रही है, तो भला उनकी पत्नी कैसे पीछे रह जातीं। अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में पतिदेव को विश किया है।
अनुष्का शर्मा का बर्थडे विश
अनुष्का शर्मा अक्सर विराट के बर्थडे पर उनकी फनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। विराट की तीन फोटोज को शेयर करते हुए पत्नी अनुष्का ने इसके साथ क्यूट सै कैप्शन भी लिखा है। आखिरी फोटो में दोनों एक साथ हैं। इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं। और अब भी अपनी टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं। मैं आपसे इस जन्म में और हमेशा ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए।’
बर्थडे पर तीसरी बार खेलेंगे विराट कोहली
विराट कोहली के जन्मदिन पर भारतीय टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका से लोहा ले रही है। दोनों ही टीमें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। लेकिन यह लड़ाई अंक तालिका में पहले नंबर के लिए होने वाली है।
जो भी टीम कोलकाता में बाजी मारेगी वह पहले नंबर पर काबिज हो जाएगी। भारतीय टीम अब तक इस विश्व कप में अजेय रही है। वहीं अब साउथ अफ्रीका को धूल चटाने की बारी है, और आज तो किंग कोहली का लक भी हमारे साथ है।
कोहली के जन्मदिन पर गजब है भारतीय टीम का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि विराट कोहली का जन्मदिन भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा लकी है। अब तक उनके बर्थडे पर
टीम इंडिया ने जितने भी मैच जीते हैं, सब में उन्हें जीत हासिल हुई है। रोहित सेना का कोहली के बर्थडे पर विन रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है।
2015- 5 नवंबर- भारत v साउथ अफ्रीका
2015 में विराट कोहली के जन्मदिन पर भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ ही टेस्ट मैच मोहाली में खेला था। यह मैच टीम इंडिया ने 108 रन से जीता था।
2021-5 नवंबर- भारत v स्कॉटलैंड
विराट कोहली के जन्मदिन पर 2021 में भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का एक मैच खेला था। इस मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी।
तो एक बात तो तय है कि विराट कोहली का बर्थडे टीम इंडिया के लिए लकी है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में यह रिकॉर्ड बरकरार रहता है या नहीं। वहीं किंग कोहली के पास वनडे में दिग्गज सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने का अच्छा मौका होगा।
Compiled: up18 News