स्किन की क़ई परेशानियों को दूर कर सकता है सर्दियों में कपूर का इस्‍तेमाल

Health

आइए जानते हैं कपूर को फेस पर कैसे लगा सकते हैं।

नारियल तेल के साथ

यदि आपके शरीर में खुजली चल रही हो या फिर किसी तरह का स्किन इंफेक्शन हो गया हो, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। नारियल तेल के साथ कपूर लगाने से इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। इससे खुजली में भी राहत मिलती है। शरीर के किसी हिस्से में खरोंच, घाव या जलने पर कपूर को पानी में घोलकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। यह जलन को कम कर ठंडक पहुंचाता है।

सर्दी-जुकाम में राहत

सर्दी-जुकाम व फेफड़े संबंधी रोगों में कपूर सूंघने से फायदा होता है। इससे बंद नाक खुल जाती है। फटी एड़ियों के उपचार के लिए भी कपूर बेहतरीन दवा है। गुनगुने पानी में कपूर मिलाकर 15 से 20 मिनट तक पैर सेंकने से फटी एडिय़ों की समस्या में आराम मिलता है। त्वचा पर लाल चकत्ते से राहत के लिए कपूर को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

रूसी जड़ से होगी खत्म

बालों के झडऩे पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाना चाहिए। इससे न सिर्फ बालों का छड़ना कम होता है, बल्कि बाल शायनी भी होते है। वे नेचुलर रूप से सुंदर दिखाई तो हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

-एजेंसी