युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

INTERNATIONAL

बता दें कि जब बाइडन यूक्रेन कीव पहुंचे तो वहां की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई। कार यातायात रोक दिया गया। सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को भी रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की सीमा के पास भारी अमेरिकी सुरक्षा तैनात की गई है। इससे पहले अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन ने मई में मदर्स डे पर पश्चिमी यूक्रेन का औचक दौरा किया था।

यूक्रेन को मुहैया कराएंगे हथियार: जो बाइडन

यूक्रेन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हम सैन्य उपकरण मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका कीव के साथ आखिरी समय तक खड़ा रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति की यूक्रेन यात्रा बहुत महत्वपूर्ण

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की यात्रा यूक्रेन के सभी लोगों के समर्थन के लिए बेहद महत्वपूर्ण संकेत है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल हुआ

उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2021 में युद्ध शुरु हुआ था। एक साल बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है जबकि लाखों लोगों पर युद्ध का असर पड़ा है। अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों से यूक्रेन को सैन्य मदद लगातार पहुंचाई गई है।

Compiled: up18 News