मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड के सबसे सफल और स्टाइलिश एक्शन फ्रेंचाइजी ‘धूम 4’ (Dhoom 4) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यश राज फिल्म्स (YRF) और निर्माता आदित्य चोपड़ा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक नाम बड़ी तेजी से गूंज रहा है उर्वशी रौतेला। बिना किसी पुष्टि के ही उर्वशी इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी संभावित लीड एक्ट्रेस के तौर पर सबसे आगे नजर आ रही हैं।
रणबीर कपूर और उर्वशी की जोड़ी की मांग
हाल ही में खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर ‘धूम 4’ में मुख्य विलेन या एंटी-हीरो की भूमिका निभा सकते हैं। इस खबर के वायरल होते ही फैंस ने उनके अपोजिट उर्वशी रौतेला को कास्ट करने की मांग तेज कर दी है। इंटरनेट पर फैन-मेड पोस्टर्स, एडिट्स और कास्टिंग पोल्स की बाढ़ आ गई है, जहाँ लोग इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।
एक्शन और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बो
उर्वशी रौतेला की ग्लोबल अपील, उनकी फिट बॉडी और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें ‘धूम’ जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है। फैंस का मानना है कि ईशा देओल, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के बाद अब उर्वशी ही वह एक्ट्रेस हैं जो ‘धूम’ के ग्लैमर और स्वैग को अगले स्तर पर ले जा सकती हैं।
क्या हकीकत बनेगा फैंस का सपना?
फिल्म इंडस्ट्री में कई बार फैंस का दबाव और सोशल मीडिया ट्रेंड्स मेकर्स के फैसले को प्रभावित करते हैं। हालांकि, अभी तक यह केवल अटकलों का हिस्सा है, लेकिन उर्वशी का नाम जिस तरह से हर तरफ गूंज रहा है, उसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। फिलहाल, सिनेप्रेमी यश राज फिल्म्स की ओर से आधिकारिक स्टार कास्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

