मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड की ग्लैमरस दीवा और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार इंटरनेट पर उनके किसी फोटोशूट की नहीं, बल्कि एक बेहद मजेदार और एनर्जी से भरपूर डांस वीडियो की चर्चा हो रही है। उर्वशी ने दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी के साथ ‘मैं तेरे नाल नचना’ गाने पर एक रील साझा की है, जिसने रिलीज होते ही डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है।
ग्लैमर और सस्पेंस का तड़का
फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर जारी चर्चाओं के बीच सामने आए इस वीडियो में उर्वशी अपने सिग्नेचर ग्लैमरस अंदाज और कातिलाना एक्सप्रेशंस के साथ नजर आ रही हैं। ‘मैं तेरे नाल नचना’ की कैची बीट्स पर उर्वशी का स्टाइल और राकेश बेदी की सहज कॉमिक टाइमिंग ने वीडियो को एक ‘नॉस्टैल्जिक ट्विस्ट’ दे दिया है। फैंस को यह बेमेल लेकिन बेहद मनोरंजक जोड़ी खूब पसंद आ रही है।
डिजिटल दुनिया में ट्रेंड सेटर
वीडियो के हुक स्टेप्स इतने लोकप्रिय हो रहे हैं कि यूजर्स लगातार इसे रीक्रिएट कर रहे हैं। राकेश बेदी की मौजूदगी ने इस रील में एक खास तरह का अपनापन और हास्य जोड़ दिया है, जिसे लोग “परफेक्ट बॉलीवुड मोमेंट” बता रहे हैं।
एक बार फिर उर्वशी रौतेला ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल बड़े पर्दे की स्टार नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स को लीड करना और दर्शकों को बांधे रखना उन्हें बखूबी आता है।

