उत्तर प्रदेश के बरेली में पठान फिल्म के शो के दौरान हंगामा और बवाल का मामला सामने आया था। बरेली के एक मॉल में पठान फिल्म का शो चल रहा था। इसी दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। भिड़ंत में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना आ रही है। मारपीट से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
मॉल में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया गया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुधवार की देर रात यह घटना घटी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरा मामला सामने आया। मारपीट का कारण दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी रही।
भगवा बिकनी का मामला पिछले दिनों खासा गरमाया हुआ था। हिंदू संगठनों ने इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। फिल्म में इसके न रखे जाने की बात कही गई। हालांकि, भगवा बिकनी में दीपिका पादुकोण का एक सीन होने के बाद दर्शकों का एक वर्ग आक्रोशित हो गया। हंगामा करने लगा। विरोध में दूसरा पक्ष सामने आ गया। मारपीट होने लगी।
मामला बरेली के पीलीभीत बाइपास रोड पर स्थित फिनिक्स मॉल का है। बुधवार को सिनेमा हॉल में पठान फिल्म का शो चल रहा था। देर रात के शो के दौरान खूब हंगामा हुआ। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पठान फिल्म का मोबाइल से वीडियो बना रहे युवकों की पिटाई की गई है। सिनेमा हॉल के भीतर बेशर्म रंग गाने का वीडियो युवक बना रहे थे। बाउंसर्स ने जब उसे रोका, तो कहासुनी होने लगी। इसके बाद लात-घूंसे चलने लगे।
बाउंसर पर कपड़े उतार कर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार रात करीब 11:00 बजे घटना घटी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी दर्शक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इज्जतनगर पुलिस मॉल में पहुंची। युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
Compiled: up18 News