यूपी पुलिस भर्ती: उपनिरीक्षक (SI) के 4543 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 29 जून से, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

Career/Jobs

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथियों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 29 जून से 1 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।

​क्या है पूरा कार्यक्रम?

​बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती 2025 के तहत कुल 4543 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को संपन्न हुई थी।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेजों का सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब इस प्रक्रिया के अगले चरण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) होगी।

​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

​परीक्षा तिथि: 29 और 30 जून 2026
​रिजर्व डे: 1 जुलाई 2026

​ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें और अपने एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें।