यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल का अभिषेक कर किया पूजन

Regional

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) इंदौर और उज्जैन के एक दिवसीय दौरे पर हैं। योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया हैं। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेक भी किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब 35 मिनट तक पूजा की। गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, फल के रस से महाकाल का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया।

महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन भी मौजूद हैं। पुजारी रूपम गुरु, नवनीत गुरु ने पूजा कराई।

महाकालेश्वर की पूजा के बाद योगी आदित्यनाथ भर्तृहरि की गुफा के लिए रवाना हुए। तय कार्यक्रम के मुताबिक उज्जैन के बाद योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब दो बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट लौटेंगे। यहां से वे सीधे राजवाड़ा पहुंचेंगे और देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे यहां 10 मिनट रुकेंगे। वे राजवाड़ा से सीधे नाथ मंदिर जाएंगे। वे 2.30 बजे मंदिर परिसर में ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। मंदिर परिसर में 40 फीट का ध्वज स्तंभ बनाया गया है। इसमें नाथ सम्प्रदाय के चिन्ह अंकित हैं। योगी इसके अनावरण के साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन कर उद्बोधन देंगे।

Compiled: up18 News