दीपावली पर हरियाणा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात

National

मनोहर लाल के सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं होने दिया: शाह

उन्होंने कहा, ”8 साल से पहले का हरियाणा याद कीजिए। एक सरकार बनती थी तो भ्रष्टाचार होता था और दूसरी सरकार बनती थी तो गुंडा गर्दी बढ़ती थी। मनोहर लाल के सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं होने दिया, गुंडा गर्दी को समाप्त कर हरियाणा को सलामत बनाने का काम किया है।”

गरीब तक पहुंचीं योजनाएं: शाह

उन्होंने कहा, ”50 साल की सरकारें एक तरफ और हमारे मनोहर लाल की 8 साल की सरकार एक तरफ, परिणाम हमारा भारी है। हमने विरासत में मिले फटे-हाल व्यवस्था को बदला है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, भाई-भतीजावाद को खत्म किया है और मोदी जी की योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाया है।

Compiled: up18 News