आगरा: समाजवादी पार्टी के हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने सियासी पारा गरमा दिया है। इस बयान के विरोध में शनिवार को आगरा जिला मुख्यालय पर भाजपा की सैकड़ों महिलाओं ने कड़कड़ाती धूप में पदयात्रा निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ‘अजेंद्र सिंह माफी मांगो’ और ‘सपा शर्म करो’ जैसे नारों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूँज उठा।
कड़ी धूप में मातृशक्ति का आक्रोश
भाजपा आगरा महानगर और जिला इकाई के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से ही महिला कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। हाथों में तख्तियाँ और बैनर लिए महिलाएँ 11:30 बजे तक सपा की ‘दूषित मानसिकता’ के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान देश की 140 करोड़ जनता और विशेषकर मातृशक्ति का अपमान है।
भाजपा नेतृत्व ने साधा सपा पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी आगरा भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों की आशा, विश्वास एवं नए भारत के संकल्प के प्रतीक है। उनके विरोध की गई इस प्रकार की टिप्पणी न केवल लोकतांत्रित मर्यादाओं का अपमान है बल्कि देश की जनता की भावनाओं को भी आहत करने वाली है।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री,पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने अशोभनीय, अक्षम्य और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है वह अत्यन्त शर्मनाक है।देश के प्रधानमंत्री सम्पूर्ण भारत की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता हेतु निरन्तर उनके हौंसलों को गतिशीलता देने कीओर निरंतर कार्य रहे हैं। आगामी लोकसभा /विधानसभा चुनाव में मातृ शक्ति चुनावों में इसका जबाब देगी ।
भारतीय जनता पार्टी जिला आगरा अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता के प्रति दूषित मानसिकता वाली सपा के सांसद की टिप्पणी बहुत ही अशोभनीय और निम्न स्तरीय है, विश्व के इतने सम्मानित नेता के लिए इतनी नीचता इनकी पार्टी की दूषित मानसिकता का प्रमाण है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि विश्व की महिलाओं की सबसे बड़ी राजनीतिक पसंद, लोककल्याण और देश के हर नागरिक का ख्याल रखने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के लिए अभद्र भाषा बोलने वाले संसद और उनकी राजनीतिक पार्टी को देश और उत्तर प्रदेश की एक एक महिला आगामी चुनावों में सबक सिखाएंगी।
प्रदर्शन में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित
विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, वरिष्ठ नेत्री निर्मला दीक्षित के साथ महेश शर्मा, शिव कुमार प्रमुख, सत्य प्रकाश लोधी, रोहित कत्याल, सहदेव शर्मा, रंजना पवार, प्रवीणा राजावत, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, नेहा गुप्ता, सीए दीपिका मित्तल और बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल एक शुरुआत है, जब तक सांसद माफी नहीं मांगते, भाजपा का यह आक्रोश जारी रहेगा।


