‘गदर 2’ में ये अहम किरदार अब नही आयेंगे नज़र, 11 अगस्त को होगी रिलीज़

Entertainment

‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना अली का रोल निभाया था। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस मूवी में हैप्पी एंडिंग हुई थी। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने इतना प्यार दिया था कि अब Gadar 2 में भी ये नजर आने वाले हैं। शूटिंग के दौरान के वीडियो और फोटोज सामने आ रहे थे। अब तो मूवी का पोस्टर और रिलीज डेट भी सामने आ चुका है। अनिल शर्मा की डायरेक्टेड ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी लेकिन कई नामी चेहरे इसमें नजर नहीं आएंगे।

‘गदर’ के तारा सिंह का बेटा बड़ा हो गया

जहां ‘गदर 2’ में सनी देओल का इंटेंस लुक देखने को मिलेगा। वहीं, रियल लाइफ में दिलकश अंदाज के लिए फेमस अमीषा पटेल भी सलवार कमीज में संस्कारी बहू की तरह दिखाई देंगी। उनके बेटे चरणजीत सिंह का किरदार निभाने वाले मासूम और नटखट उत्कर्ष शर्मा भी बड़े हो गए हैं। 7 साल की उम्र में पर्दे पर लोगों का दिल जीतने वाले अब 28 साल के हो गए हैं। वह अपने हैंडसम लुक्स से लड़कियों के दिलों पर छुरियां चलाते हुए दिखाई देंगे। ये तो हुई लीड किरदारों के बारे में बातचीत। अब आते हैं साइड एक्टर्स पर।

तारा सिंह के दोस्त नहीं आएंगे नजर

सबसे पहले आपको तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह के बारे में बताते हैं। इनका असली नाम विवेक शौक है, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। 10 जनवरी 2011 में हार्ट अटैक से इनका निधन हो गया था। इन्होंने Gadar में एक हास्य कलाकार के तौर पर खूब हंसाया। तारा सिंह के दोस्त की भूमिका में लोगों ने इन्हें भी खूब प्यार दिया लेकिन अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

सकीना अली के अब्बू नहींआएंगे नजर

सकीना अली उर्फ अमीषा पटेल के अब्बू का रोल करने वाले मेजर अफरफ अली उर्फ अमरीष पुरी भी अब ‘गदर 2’ में नजर नहीं आएंगे। 12 जनवरी 2005 में इनका 72 साल की उम्र में इंतकाल हो गया था। इन्हें ब्लड कैंसर हो गया था। तेज तर्रार रोल के जरिए इन्होंने भी एक अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म में मुख्य विलेन बने थे। मगर दुर्भाग्यवश अब ये इस दुनिया में नहीं रहे और फिल्म में इनकी भी कमी दर्शकों को खूब खलेगी।

‘गदर’ के दो अन्य किरदार भी रहेंगे नदारद

फिल्म के सूत्रधार उर्फ नैरेटेर के रूप में ओम पुरी ने अपनी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा था। वह भी अब हमारे बीच नहीं। 6 जनवरी 2017 में इनका भी निधन हो गया था। इसके अलावा फिल्म में न्यूज़पेपर एडिटर के कैरेक्टर में नजर आए मिथलेश चतुर्वेदी भी अगस्त 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। इस तरह ये चार अहम सितारे अब इस मूवी में नजर नहीं आएंगे।

Compiled: up18 News