UP Weather Update: दशहरे के बाद मौसम लेगा करवट, यूपी वालों को दिन में भी लगेगी ठंड

यूपी में दशहरे के बाद तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना, दिन में भी लगेगी ठंड

Regional

यूपी में ठंडक ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, पिछले कुछ दिनों से देर शाम और सुबह के समय में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते रविवार व सोमवार को बादलों की आवाजाही बढ़ जाने की उम्मीद है, हालांकि इसके बाद बादल छंटने लगेंगे।

यूपी मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले तीन दिन में मौसम शुष्क ही रहेगा। 23 अक्टूबर तक तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा सकेगी। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को ठंड लगेगा। रविवार को प्रदेश में बादल नहीं होंगे और मौसम शुष्क रह सकता है। रात को हल्की ठंड पड़ सकती है। सुबह और रात में आसमान में हल्के बादलों का असर दिख सकता है और ओस गिरने पर तापमान गिरेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होते ही तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर अंत तक रात में कोहरा और सुबह ओस की बूंदे दिखने लगेंगी। लखनऊ में दशहरा के दौरान आसमान के पूरी तरह से साफ रहने वाला हैं और दिन में धूप निकलेगी। हालांकि रात के समय ठंडक रह सकती है। दिन में 31 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। नोएडा व गाजियाबाद में भी मौसम शुष्क और अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

वाराणसी से गोरखपुर तक के मौसम शुष्कता बनी रहेगी। जिसका असर पूर्वांचल जिलों में साफ देखने को मिलने वाला है। पूर्वांचल के तमाम जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गोरखपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो सकता है।

Compiled: up18 News