आगरा पुलिस लाइन में पांच घरों में चोरी से मचा हड़कंप

Crime

आगरा: ताजनगरी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस भी उनके निशाने पर आ गई है। आगरा पुलिस लाइन में पांच घरों में चोरी होने से शुक्रवार सुबह खलबली मच गई। जो पुलिस चोरों को पकड़ती है, चोरों ने चुनौती देते हुए पुलिस के घरों को ही निशाना बना दिया है। इससे पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबलों के रहने के लिए आवास बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह 5 घरों के ताले टूटे थे। पुलिसकर्मियों ने इस बात की सूचना थाना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिरोही मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने देखा कि घरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस लाइन में हर समय कई पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। फिर भी चोरों को चोरी करने में डर नहीं लगा। चोरों के बुलंद हौसला ने पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।