यूपी सरकार के बजट पर दिव्यांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यूनियन ने किया जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

Press Release

आगरा: भारतीय दिव्यांग यूनियन के सैकड़ों दिव्यांग कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने हाल ही में पारित हुए प्रदेश सरकार के बजट पर दिव्यांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दिव्यांगों के लिये सरकार ने कोई भी सहानुभूति नही दिखाई है।

आपको बता दें कि हाल ही में योगी सरकार ने 2022 का बजट पेश किया है। भारतीय दिव्यांग यूनियन के जिला अध्यक्ष बॉबी गोला ने बताया कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया था। चुनावी घोषणा पत्र में दिव्यांगों की पेंशन को 1500 रुपए प्रतिमाह करने का वादा भी किया गया था पर 2022 के पेश बजट से दिव्यांग जनों में निराशा व्याप्त हुई है। भाजपा सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। दिव्यांग जनों के वोट पाने के लिए झूठे घोषणापत्र का सहारा लिया। उनके द्वारा जब तक दिव्यांग जनों की पेंशन 1500 रुपए प्रतिमाह नहीं हो जाती तब तक सरकार के खिलाफ धरना करने का ऐलान किया गया।

आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा उनके साथ छल किया गया है। पंद्रह सौ रुपए प्रतिमाह की पेंशन देने का वादा कर, सरकार हजार रुपए को यथावत रख अपने कर्तव्यों की इतिश्री करती नजर आ रही है।