आगरा: पौधों के बारे में अलग जानकारी देने वाली किताब “ग्लास गार्डन्स इन एल्फ गार्डेनिया” का विमोचन

Press Release

आगरा: एल्फ गार्डेनिया के अंतर्गत कांच वाटिका पर लिखी गई पुस्तक ग्लास गार्डन्स इन एल्फ गार्डेनिया का विमोचन रविवार को शिल्पग्राम रोड स्थित अमर लोक कॉलोनी में किया गया। लेखिका डॉ. सुमिता डोडिया ने बताया कि इसमें टेरेरियम को बनाना और उसके रखरखाव की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है कि किस तरह कांच के सीलबंद कंटेर में मिट्टी औश्र पौधे होते हैं।

उन्होंने बताया कि यह पौधे के विकास के लिए कुछ अलग वातावरण होता है। क्योंकि पारदर्शी दीवारें टेरेरियम में गर्मी और प्रकाश दोनों को प्रवेश करने की अनुमति देती है। साथ ही संयुक्त सीलबंद कंटेनर एक छोटे पैमाने पर जल चक्र का निर्माण करता है।

विमोचन अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, रानी सरोज गौरिहार, डॉ. मधु भारद्वाज, डॉ. वेद भारद्वाज, मीनाक्षी दास, संदीप सिंह, उपलब्धि भारद्वाज आदि रहे।