आगरा: घर मे बुजुर्ग फल विक्रेता की धारदार हथियार से हत्या, डॉग स्क्वाड-फिंगर एक्सपर्ट टीम जांच में जुटी

Crime

आगरा। छत्ता थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जब फ़ल का ठेला लगाने वाले एक बुजुर्ग की धारदार और भारी वस्तु से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पहुंची थाना छत्ता पुलिस के साथ में पुलिस अधीक्षक नगर विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे। फिंगर एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया था।

मृतक अशोक कुमार कई दिनों से आगरा में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अशोक कुमार फल का ठेला लगाते थे। हत्या करने के पीछे हत्यारों का उद्देश्य क्या है। इस बात की जानकारी के लिए इलाकाई पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

एसपी सिटी आगरा विकास कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है मृतक अशोक कुमार के पास एक महिला का आना जाना भी था। महिला के अशोक से कैसे संबंध थे, इस बात की भी जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि इस घटनाक्रम में जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।

मृतक अशोक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम हत्या के खुलासे के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं।

-up18news