UP Weather Update: बारिश ने यूपी में बढ़ाई ठिठुरन; लखनऊ समेत कई शहरों में घना कोहरा, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कोहरे व बारिश के दोहरे सितम के बीच अभी और गिरेगा पारा, शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी

Regional

यूपी में पड़ कड़ाके की सर्दी में लोग कोहरे और बारिश का दोहरा सितम झेलने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश में चल रही शीत लहर के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, पिछले दो दिनों तक धूप ने लोगों को कुछ हद तक राहत पहुंचायी थी, लेकिन मंगलवार को राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में सुबह हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी। लगभग दो से तीन डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में होगी। इसका मतलब है कि अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की बजाय ठंड बढ़ने वाली है। अलग कुछ दिनों में रात के वक्त ठंड और सताएगी, जबकि दिन के वक्त कोहरा और शीत लहर भी लोगों को परेशान करेगी।

हालांकि, दोपहर में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सर्दी और कोहरे के बीच बारिश का सिलसिला अभी दो से तीन दिन तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान अभी और नीचे जा सकता है।

यूपी के जिलों का तापमान

लखनऊ- अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

बाराबंकी- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

हरदोई- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

कानपुर शहर- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

कानपुर देहात- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

लखीमपुर खीरी- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

गोरखपुर- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

वाराणसी- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

बलिया- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

बहराइच- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज- अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

बांदा- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

सुल्तानपुर- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

फैजाबाद- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

फुरसतगंज- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

गाजीपुर- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

फतेहगढ़- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

बस्ती- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

झांसी- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

उरई- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

हमीरपुर- अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस

बरेली- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

शाहजहांपुर- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

नजीबाबाद- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

मुरादाबाद- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

मुजफ्फरनगर- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

मेरठ- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

आगरा- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

अलीगढ़- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

बुलंदशहर- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

इटावा- अधिकतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस

आजमगढ़- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

नोएडा- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

गाजियाबाद- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

हापुड़- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

सहारनपुर- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

बाराबंकी- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

कन्नौज- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

हरदोई- अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

-एजेंसी