उत्तराखंड: खाई में गिरी ITBP की बस, पेड़ की वजह से बची सब जवानों की जान

Regional

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व बचावकर्मियों का दल तुरंत मौके पर पहुंचा। तब तक स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर बचाव काम शुरू किया।

पेड़ की वजह से बची सबकी जान

मिली जानकारी के मुताबिक ITBP की 14वीं वाहिनी बस पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। इस बीच यह हादसे का शिकार हो गई।

खास बात यह है कि जब बस खाई में गिर रही थी तो एक पेड़ से अटक गई। यही वजह है कि इस पेड़ के चलते बस में सवार जवानों की जान बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

उन्हें सिन्याड़ी से पांच किलोमीटर दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की जान खतरे से बाहर है।

ये है दुर्घटना का कारण

अब तक मिली जानकारी और पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे पर ड्राइवर का ध्यान भटकने की वजह से ये हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षण देवेंद्र पींचा ने कहा कि पुलिस ने सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

-एजेंसी