वनडे विश्व कप में 16 मार्च 2007 का वो दिन, जब हर्शल गिब्स को सिर्फ 6 गेंद पर इतिहास रचते दुनिया ने देखा

SPORTS

दरअसल, गिब्स ने विश्व कप के इस मैच में नीदरलैंड के लेग स्पिनर डान वैन बुंजा के ओवर में 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के लगाए। ऐसा नहीं था कि क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी एक ओवर के सभी गेंद पर छक्के नहीं लगे थे। यह खास इसलिए था क्योंकि आईसीसी विश्व कप में ऐसा पहली बार हुआ था।

मैच में साउथ अफ्रीका को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। पारी की शुरुआत एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ ने की। डिविलियर्स ने बिना खाता खोले ही वापस लौट गए। इसके बाद जैक कालिस ने स्मिथ साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच स्मिथ 67 रन बनाकर आउट हो गए। फिर मैदान पर उतरे हर्शल गिब्स। गिब्स ने कालिस के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया, फिर आया पारी को वो ओवर जिसमें तबाही मची थी। 29 ओवर के खेल तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट पर 178 रन बना लिए थे।

पारी का 30वां ओवर करने आए डान वैन बुंजा, और सामने थे गिब्स। इसके बाद उन्होंने जो हवाई फायरिंग शुरू की वह ओवर की समाप्ति पर ही खत्म हुई। गिब्स ने बुंजा के सभी 6 गेंद पर सिक्स उड़ाए। मैच में गिब्स ने 40 गेंद में 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे। इस तरह मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के खेल में सिर्फ 3 ओवर में 353 रन बना दिए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन ही बना सकी और साउथ इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम ने मैच को 221 रनों से जीत लिया।

गैरी सोबर्स ने पहली बार किया था ऐसा कारनामा

विश्व क्रिकेट में एक बढ़ कर एक महान खिलाड़ी हुए हैं लेकिन पहली बार क्रिकेट में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने का कारनामा वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गैरी सोबर्स ने किया था। उन्होंने साल 1968 में घरेलू क्रिकेट में एक ओवर की सभी छह गेंद पर छह छक्का लगाकर तहलका मचाया दिया था। इसके बाद भारत के रवि शास्त्री ने भी 1985 में इस कारनामे को दोहराया था। रवि शास्त्री ने भी रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में अपने नाम दर्ज किया।

हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली यह हर्शल गिब्स ने 2007 में किया। इसी साल टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर के सभी गेंद को छह रन के लिए भेजा था।

Compiled: up18 News