आतंकी पन्नू ने देश के गृह मंत्री सहित पंजाब के सीएम को दी धमकी

National

पन्नू ने गृहमंत्री शाह और सीएम मान को खुली चुनौती दी है। आतंकी पन्नू का कहना है कि बीते दिनों पंजाब के सैकड़ों घरों पर केंद्र व पंजाब सरकार ने पुलिस भेजी। लोगों को परेशान और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। पंजाब के घर-घर में बारूद बन रहा है। यह बारूद तभी फटेगा, जब वे चाहेंगे। इसमें गृहमंत्री शाह और CM मान की राजनीतिक मौत होगी।

पंजाब-हरियाणा खालिस्तान का हिस्सा

पन्नू ने कहा कि शंभु बॉर्डर पर लिखे गए स्लोगन भारत को संदेश है। अब पंजाब और हरियाणा भारत का हिस्सा नहीं है और यह खालिस्तान है। पन्नू ने राज्य के युवाओं को 15-16 मार्च को G20 में पहुंच रहे प्रतिनिधियों को खालिस्तान का संदेश पहुंचाने के लिए इकट्‌ठे होने के लिए भी कहा है।

लॉ एंड ऑर्डर बड़ी चुनौती

आतंकी पन्नू की धमकी से पहले ही पंजाब में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद 15 से 17 मार्च तक पंजाब में 50 सेंट्रल पॉलियामेंट्री फोर्से सुरक्षा के लिए अमृतसर में बुलाई गई हैं। जिनमें 10 CRPF, 12 BSF, 10 ITBP, 10 SSB और 8 RPF टुकड़ियां 15 से 17 मार्च तक अमृतसर में रहेंगी।

Compiled: up18 News