दीपों के पर्व पर संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम: श्रीराम पार्क में आयोजित ‘दीपावली आनंद मेले’ में गूंजा शंखनाद, 153 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

आगरा। दीपावली का पावन उत्सव जब भारतीय संस्कृति, शाश्वत संस्कारों, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर नारीशक्ति के संदेश के साथ जुड़ता है, तो उसका आनंद और भी प्रगाढ़ हो जाता है। कुछ ऐसा ही विहंगम दृश्य जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में देखने को मिला, जहां ‘संस्कार भारती, आगरा महानगर’ के तत्वावधान में आयोजित ‘दीपावली आनंद […]

Continue Reading

आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

आगरा। यमुना मैया की चुनरी तभी सार्थक होगी, जब उनकी धारा स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त होगी। इसी संदेश के साथ रविवार को श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से यमुना मैया का चुनरी मनोरथ उत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। पार्वती घाट, बल्केश्वर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से […]

Continue Reading

​श्री रामलीला महोत्सव-2026 का हवन-पूजन के साथ भव्य समापन: स्वरूपों की भावपूर्ण विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु

आगरा। एक माह तक रामभक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रहा श्री रामलीला महोत्सव-2026 शनिवार को हवन-पूजन और भगवान श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की भावपूर्ण विदाई के साथ संपन्न हो गया। रामलीला के समापन पर वातावरण में जहां आयोजन की पूर्णता का संतोष था, वहीं प्रभु श्रीराम के स्वरूपों से विदा लेने की भावुकता भी […]

Continue Reading

सजा दो घर को गुलशन सा…भक्तिमय वातावरण में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष; नेहरू नगर में उतरी अयोध्या की मंगलमयी छटा, प्रसादी के साथ हुआ आयोजन संपन्न

आगरा। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक की मंगल बेला से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भक्त शिरोमणि हनुमान जी के स्वरूपों के स्वागत-सत्कार और अभिनंदन श्री रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक जगदीश बागला की ओर से नेहरू नगर स्थित नेहरू नगर अपार्टमेंट में आयोजित […]

Continue Reading

​श्री रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य समापन: स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान जी की अनन्य भक्ति देख भावुक हुए दर्शक

आगरा। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ तो रामलीला मैदान श्रद्धा, उल्लास और जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का सर्वप्रथम राज्याभिषेक तिलक सुंदरधाम, गोवर्धन के महंत नारायण दास ने किया। लक्ष्मण जी और सीता जी को तिलक श्री रामलीला कमेटी […]

Continue Reading

​श्री राम जानकी मित्र मंडल का भव्य अभिनंदन-वंदन समारोह, पंचामृत से पखारे गए प्रभु श्रीराम और स्वरूपों के चरण, भजनों की स्वर लहरियों से झूमे रामभक्त

आगरा। वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में श्री राम जानकी मित्र मंडल द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी के स्वरूपों का अभिनंदन-वंदन समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरूपों के चरण पखारकर किया गया। संस्था के सदस्यों ने पंचामृत से स्वरूपों के चरण पखारे, […]

Continue Reading

आगरा में जीवंत हुआ प्रभु श्रीराम और भरत का ऐतिहासिक मिलन: रावतपाड़ा चौराहे पर उमड़ी भीड़, भाई के गले लगते ही छलक उठीं श्रद्धालुओं की आंखें

आगराः भाइयों के प्रेम, त्याग और समर्पण का अनुपम दृश्य बुधवार को उत्तर भारत की प्रमुख श्रीरामलीला में साकार हुआ। वनवास की अवधि पूरी होने के बाद प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग ऐसा भावपूर्ण रहा कि श्रद्धालुओं की आंखें सजल हो गईं। प्रभु श्रीराम ने जैसे ही अनुज भरत को हृदय से […]

Continue Reading

श्री रामलीला महोत्सव: “रणभूमि में तीरों की बौछार और शस्त्रों की टंकार, हनुमान जी के संजीवनी लाते ही गूंज उठी ‘जय श्रीराम’ की जयकार”

आगरा। रणभूमि में शस्त्रों की टंकार, तीरों की बौछार, अधर्म के विरुद्ध धर्म की हुंकार और अनुज के प्रति प्रभु श्रीराम का असीम प्रेम। श्री रामलीला कमेटी द्वारा बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित उत्तर भारत की प्रमुख श्रीरामलीला में शनिवार को लक्ष्मण शक्ति की लीला ने युद्ध के रोमांच के साथ भक्ति और करुणा […]

Continue Reading

आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में उमड़ी भारी भीड़: मंथरा की कुबुद्धि से पलटी अयोध्या की तकदीर, कोपभवन के दृश्य ने किया सबको भावुक

आगरा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही थीं। राजमहल मंगल गीतों और उत्सव की प्रतीक्षा में था, लेकिन कोपभवन में महारानी कैकेयी की हठ ने समूची अयोध्या की खुशियों को शोक में बदल दिया। महाराज दशरथ के सामने जब दो वरदानों के रूप में पुत्र भरत के लिए राजसिंहासन और प्रभु […]

Continue Reading

आगरा में डेढ़ सदी पुरानी रामलीला का श्रीगणेश: अनंत चतुर्दशी पर लाला चन्नोमल की बारहद्वारी में गूंजा ‘जय श्रीराम’, रजत मुकुटों का हुआ पूजन

आगरा। प्रथम पूज्य भगवान गणेश के आह्वान और मंगल कामना के साथ आगरा की करीब 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक श्रीरामलीला परंपरा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की ऐतिहासिक बारहद्वारी में गणपति पूजन और रजत मुकुट पूजन का भव्य आयोजन किया गया। श्री […]

Continue Reading