​आजु मिथिला नगरिया निहाल सखी… जनकपुरी महोत्सव में धूमधाम से पहुंची रघुनंदन की बारात, पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत

आगरा। “आजु मिथिला नगरिया निहाल सखी, अवध से आई राम की बारात…” की भावनाओं के बीच बुधवार को भावना एस्टेट रोड स्थित गणपति किंग्स काउंटी पर ऐसा दृश्य साकार हुआ, मानो स्वयं मिथिला नगरी में अयोध्या से रघुनंदन की बारात पहुंच गई हो। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों के साथ श्रीरामलीला कमेटी […]

Continue Reading

मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो… आगरा जनकपुरी महोत्सव में मां जानकी के प्राकट्य पर गूंजेंगे बधाई गीत, महिला समिति की विशेष नृत्य प्रस्तुतियां

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां अब धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक रंग भी लेने लगी हैं। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय पर इन दिनों महिला समिति की सदस्याएं प्रतिदिन अभ्यास में जुटी हैं। श्री रामलीला महोत्सव में मां जानकी के जन्म प्रसंग को विशेष बनाने के लिए महिलाएं “मिथिला मगन भई, आज सिया का […]

Continue Reading

आगरा में जनकपुरी महोत्सव के इतिहास में पहली बार आयोजित हुआ रक्तदान शिविर: 44 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित, रामकाज के साथ दी मानव सेवा की मिसाल

आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा इस बार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भवना एस्टेट स्थित समिति के कार्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनकपुरी महोत्सव आयोजन के इतिहास में यह पहली बार है, जब महोत्सव समिति […]

Continue Reading

आगरा: समय पर राम बारात संपन्न कराने और सुरक्षा-स्वच्छता को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक, 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बारात

आगरा। श्री रामलीला कमेटी और श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने राम बारात एवं जनकपुरी महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट की। बैठक में दोनों आयोजनों को व्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन […]

Continue Reading

आगरा में डेढ़ सदी पुरानी रामलीला का श्रीगणेश: अनंत चतुर्दशी पर लाला चन्नोमल की बारहद्वारी में गूंजा ‘जय श्रीराम’, रजत मुकुटों का हुआ पूजन

आगरा। प्रथम पूज्य भगवान गणेश के आह्वान और मंगल कामना के साथ आगरा की करीब 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक श्रीरामलीला परंपरा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की ऐतिहासिक बारहद्वारी में गणपति पूजन और रजत मुकुट पूजन का भव्य आयोजन किया गया। श्री […]

Continue Reading

आगरा के जनकपुरी महोत्सव की महाआरती में शामिल हुईं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर: प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली

आगरा के प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को एक भक्तिमय और भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बाह विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पावन अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की […]

Continue Reading

Agra News: जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में गूंजे जयकारे; जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की प्रभु श्रीराम की महाआरती

आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के भावना एस्टेट स्थित केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को आयोजित दैनिक महाआरती में आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने सहभागिता करते हुए विधिवत महाआरती की तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरणों में पूजा-अर्चना की। उनके आगमन पर आयोजन समिति की ओर से आत्मीय स्वागत एवं […]

Continue Reading

आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन

आगरा। जनकपुरी महोत्सव के उल्लास के बीच भावना एस्टेट रोड जनकपुरी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली। क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का समस्त विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ उद्घाटन किया गया। इन कार्यों के अंतर्गत सड़क निर्माण, नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी सड़क, हॉटमिक्स सड़क सुधार और नालों […]

Continue Reading

श्याम बाबा की भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंग में रंगा नंदोत्सव: राजा जनक-सुनैना के स्वरूपों का हुआ अभिनंदन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आगरा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति एवं आगरा नरेश पोशाक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बायपास रोड स्थित उत्सव मैरिज होम में आयोजित नंदोत्सव भक्ति, संस्कृति और उल्लास के रंगों से सराबोर रहा। श्याम बाबा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात पूरे वातावरण में भक्तिभाव […]

Continue Reading

आगरा के जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: केंद्रीय मंत्री बघेल ने की महाआरती, देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना

आगरा। भवना एस्टेट स्थित श्री जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण में विशेष पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भगवान श्रीराम एवं लड्डू गोपाल जी की आरती कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। केंद्रीय […]

Continue Reading