Agra News: जिला व केन्द्रीय कारागार का डीएम, जिला जज व अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक एवं अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बंदियों […]

Continue Reading

Agra News: निर्धारित दर पर यूरिया न बेचने वालों पर सख्ती, 7 उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा उर्वरक बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण कराया गया। यह कार्रवाई कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से की गई, जिसमें उर्वरक की […]

Continue Reading

Agra News: जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 153 शिकायतें दर्ज—8 का मौके पर निस्तारण

आगरा। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिनकी समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद […]

Continue Reading

Agra News: अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 275 वाहनों की हुई सघन चेकिंग, 12 वाहन जब्त, 69 के खिलाफ चालान

आगरा: जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन कार्रवाई की। राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 275 वाहनों की […]

Continue Reading

Agra News: खेरागढ़ में बड़ी कार्रवाई, बजरंग डेयरी पर छापा, 5300 लीटर कृत्रिम दूध जब्त और नष्ट

आगरा: जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के सख्त निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को खेरागढ़ क्षेत्र के बसई नवाब रोड स्थित बजरंग डेयरी पर छापा मारकर कृत्रिम दूध निर्माण का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी दूध, रासायनिक पदार्थ और अपमिश्रक सामग्री बरामद की गई। अभिसूचना […]

Continue Reading

Agra News: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्त हुए जिलाधिकारी, 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू, 273 वाहनों की जांच में 49 पर कार्रवाई

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत उन्होंने जनपद स्तर पर एक संयुक्त कार्यबल (टास्क फोर्स) का गठन कर 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान […]

Continue Reading

आगरा में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू, 1200 मतदाताओं के मानक पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

आगरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं पुनर्निर्धारण को लेकर जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 1200 मतदाताओं के आधार […]

Continue Reading

Agra News: एत्मादपुर में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने सुनीं शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

आगरा।  तहसील एत्मादपुर में सोमवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों का समाधान राजस्व एवं […]

Continue Reading

Agra News: नकली और अवैध दवा सिंडिकेट की चैन तोड़ने के लिए अब कई विभाग होंगे शामिल, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने नशीली, नकली दवाओं के विरुद्ध सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय स्थापित कर प्रभावशाली कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय एनसीसीओआरडी कमेटी व नशामुक्ति रोकथाम समिति की बैठक एवं अन्तर विभागीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यशाला में बताया गया कि प्रदेश […]

Continue Reading

Agra News: RTE से एडमिशन न लेने वाले निजी स्कूलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जिला प्रशासन

आगरा। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की डिस्ट्रिक टास्क फोर्स कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में स्कूल पेयरिंग, निपुण भारत, पाठ्यपुस्तक एवं कार्यपुस्तिका वितरण, आरटीई, ऑपरेशन कायाकल्प, मध्याहन भोजन योजना आदि बिन्दुओं पर डिस्ट्रिक टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में समीक्षा की गई। बैठक […]

Continue Reading