वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन के सर्वे का काम खत्‍म

National

वाराणसी की बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद में रविवार को सर्वे का काम खत्‍म हो गया। आज सर्वे का दूसरा दिन था। सुबह 8 बजे से शुरू हुए सर्वे में ज्ञानवापी मस्जिद के ऊपरी हिस्से और पश्चिमी छोर पर सर्वे किया गया। दूसरे दिन पश्चिमी दीवार से सटा दरवाजा खुलवाकर टीम छत पर पहुंची और गुम्‍बदों का सर्वे किया। जिला अदालत के आदेश के बाद शनिवार को सर्वे का काम शुरू किया गया था। शनिवार को कोर्ट कमिश्‍नर अजय कुमार मिश्र, स्‍पेशल कमिश्‍नर विशाल सिंह और प्रशासनिक पदाधिकारियों, वादी पक्ष, प्रतिवादी पक्ष के 52 लोगों की टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में प्रवेश किया।

तहखानों की जांच शुरू कराई गई। मस्जिद के तहखाने में स्थित चारों कमरों का सर्वे कराया गया है। इस दौरान प्रशासन की टीम के साथ सपेरे भी मौजूद रहे।

एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के साथ 52 लोगों की टीम ने तहखाने के चारों कमरों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान पूरे अभियान की वीडियोग्राफी की गई। टीम ने दीवारों की बनावट से लेकर खंभों तक की वीडियोग्राफी की।

सर्वे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मस्जिद परिसर के करीब एक किलोमीटर के दायरे में 1500 से अधिक पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई।

ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन के सर्वे का काम दोपहर 12 बजे खत्‍म हो गया। दूसरे दिन पश्चिमी दीवार से सटा दरवाजा खुलवाकर टीम छत पर पहुंची और गुम्‍बदों का सर्वे किया। सूत्रों का कहना है कि मस्जिद की छत पर स्थित एक कमरे में मिले मलबे की भी जांच की गई है।

सर्वे के लिए मस्जिद के आसपास व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मस्जिद समिति की आपत्तियों के बीच पिछले सप्ताह सर्वेक्षण को रोक दिया गया था।
बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद में एक और कमरा मिला है। इस कमरे में मलबा भरा हुआ है। इसका भी सर्वे हो सकता है। इससे पहले पश्चिमी दीवार के दरवाजे का ताला खोला गया।

सर्वे के दौरान मस्जिद की पश्चिमी दीवार के चौथे दरवाजे का ताला तोड़ा गया। आज पहली बार मस्जिद के गुंबदों का भी सर्वे किया गया। इन गुंबदों को लेकर हमेशा विवाद रहा है और हिंदू पक्षकारों का कहना है कि ये गुंबद हिंदू मंदिरों के ढांचे के ऊपर बनाया गया है।

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान टीम ने छत का चौथा ताला खोला है। टीम सीढ़ियों के जरिये मस्जिद की गुंबद तक पहुंची। गुंबद तक जाने का दरवाजा हमेशा बंद रहता है, पर सर्वे के लिए इसे आज खोला गया।

ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार का भी सर्वे आज किया गया। सर्वे के दूसरे दिन तय समय पर जांच टीम सुबह विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर पहुंची। सर्वे की रिपोर्ट गोपनीय है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आज सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। जांच टीम में तीनों कोर्ट कमिश्नर के अलावा वादी और प्रतिवादी पक्ष के 52 लोग सर्वे के लिए पहुंचे।

परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष लाइट और कैमरे की व्यवस्था की गई। सर्वे टीम में मुकदमे के वादी, प्रतिवादी, उससे जुड़े अधिवक्ता, अधिवक्ता आयुक्त और सहायक अधिवक्ता आयुक्त शामिल रहे।

-एजेंसियां