आगरा: विधायक के हस्तक्षेप के बाद चंबल नदी पर कांवड़ियों के लिए संचालित हुआ स्ट्रीमर

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट की चंबल नदी घाट पर जल स्तर बढ़ने के चलते पुलिस द्वारा सुरक्षा दृष्टि को लेकर बंद कराए गए स्ट्रीमर को विधायक के हस्तक्षेप के बाद परेशान कांवरियों को नदी पार कराने संचालित कराया गया।

आपको बता दें राजस्थान में बारिश के चलते रविवार को सुबह कोटा बैराज से चंबल नदी में भारी पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते पिनाहट चंबल नदी घाट पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चंबल नदी का जलस्तर बढ़कर 119. 30 मीटर पहुंच गया। जिस पर सुरक्षा दृष्टि को लेकर पुलिस ने चंबल नदी घाट पर यात्रियों के लिए संचालित पीडब्ल्यूडी विभाग के स्ट्रीमर को बंद करा दिया था। जिससे सोरो घाट से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश जाने वाले सैकड़ों की संख्या में कांवरियों में हड़कंप मच गया।

सैकड़ों कांवरियें चंबल नदी घाट पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे आखिर चंबल नदी पार कैसे करें और गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश कैसे जाएं। मगर पुलिस द्वारा कोई बात को नहीं चुना गया। जिस पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्ट्रीमर समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह को मामले समस्या से अवगत कराया गया।

विधायक ने तत्काल अधिकारियों से बात की विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा दृष्टि को रखते हुए नदी पार करने वाले कांवरियों के लिए स्ट्रीमर का संचालन शुरू करा दिया गया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुए स्ट्रीमर संचालन से कांवरियों में खुशी दौड़ गई उन्होंने विधायक का धन्यवाद किया।

वही सैकड़ों की संख्या में चंबल नदी पार करने वाले कांवरियों और यात्रियों को कम संख्या में धीरे-धीरे करके पुलिस द्वारा सुरक्षा के साथ चंबल नदी को पार कराया जा रहा है. इस दौरान एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा , सीओ पिनाहट अमरदीप , एसओ पिनाहट कुलदीप कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे।

-up18news